Jabalpur News: 23 मई को SP कार्यालय घेरेगा बंग समाज, काली बाड़ी मंदिर खमरिया का मामला

Jabalpur News: 23 मई को SP कार्यालय घेरेगा बंग समाज, काली बाड़ी मंदिर खमरिया का मामला

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पवित्र और प्राचीन काली बाड़ी खमरिया पर विगत कुछ दिनों पहले एक महिला द्वारा अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण देश और शहर में प्रचारित करने का मामला अब गरमाते जा रहा है । इस संबंध में शुक्रवार को सिटी बंगाली क्लब जबलपुर में जबलपुर शहर स्थित सभी काली मंदिर एवं दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य एकत्रित हुए।

इस बैठक को सिटी बंगाली क्लब के सचिव प्रकाश शाह, तृष्णा चैटर्जी , दीपांकर बैनर्जी जी के अध्यक्षता में आरम्भ किया गया , बैठक के आरम्भ में काली बाड़ी खमरिया के सचिव अर्नब दास गुप्ता ने संपूर्ण घटनाक्रम के बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी।जिसके बाद सभी ने एक मतीन फैसला किया कि पवित्र काली मंदिर पर इतने घिनौने और झूठे आरोप सहने योग्य नहीं है। लिहाजा इस पर कानूनी कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है। ये न केवल बंग समाज पर आक्रमण है, अपितु बंग समाज को गैर हिंदू बता कर संपूर्ण बंग समाज को बनाम करने की साजिश की जा रही है । 

23 मई को SP को देंगे ज्ञापन--

जबलपुर स्थित बंग समाज ने यह निर्णय लिया है कि इस बात कि शिकायत स्थानीय पुलिस थाना खमरिया को देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही की जानकारी नहीं मिली है।इस लिए सभी ने एक सुर में निर्णय लिया है कि 23 मई को दोपहर 12 बजे SP जबलपुर कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसके बाद भी अगर कार्यवाही नहीं होती तो आंदोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी । इस बैठक में समाज के प्रतिष्ठित तृष्णा चटर्जी, उत्तम नाग, मनोतोष दत्त, प्रकाश साहा, डी के रॉय, एडवोकेट राणा भट्टाचार्य,दीपांकर बनर्जी, सुब्रत सोम, दीपक गुहा , एस पी धर , गौतम बागची , प्रसंजीत चटर्जी , सुजीत भट्ट , एम भट्टाचार्य के साथ साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे ।