Jabalpur News: सदर जामा मस्जिद के इमाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कैंट थाना पहुंचा मामला

Jabalpur News: सदर जामा मस्जिद के इमाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कैंट थाना पहुंचा मामला

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर के सदर स्थित जामा मस्जिद के इमाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्ताक अहमद नामक युवक द्वारा की गई इस टिप्पणी से मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आकोशितजनों ने गुरुवार को कैंट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार मुस्ताक अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इमाम साहब को लेकर अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जैसे ही यह जानकारी समाज के लोगों को लगी, बड़ी संख्या में लोग कैंट थाने पहुंच गए। नाराज लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी कैंट पुष्पेंद्र पटेल को लिखित शिकायत सौंपी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने और क्षेत्र की शांति भंग करने की कोशिश हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DVyN7L4gWSz/?igsh=NXFsNWs2a2Rnc2c5