Jabalpur News: लापता ट्रांसपोर्ट कर्मी का शव मिलने से हड़कंप
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। बल्देवबाग चौक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान हरदौल मंदिर कोतवाली निवासी 56 वर्षीय गुड्डू यादव के रूप में की है।
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे स्थानीय जनों ने देखा कि बल्देवबाग स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति पड़ा है। लोगों उक्त व्यक्ति के पास जाकर देखा तो वह मृत हालत में था। मृतक के शरीर में हल्की चोट के निशान थे।
जिसके कारण लोगो को उसकी मौत को लेकर संदेह था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मृतक की मौत का कारण हार्ट अटेक बताया है वही उसकी मौत की वजह के लिसे मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है ।
मृतक की शिनाख्त हरदौल मंदिर कोतवाली निवासी गुड्डू यादव के रूप में की गई । जो बल्देवबाग चौक के समीप ही किसी ट्रांसपोर्ट में काम करता था। मृतक के परिजनो से पूछताछ मे पताचला है कि वह कल रात ट्रांसपोर्ट में काम करने घर से निकला था । घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके प२ पहुंच गये थे।