Jabalpur News: रांझी सिविल अस्पताल का एक्सटेंशन भवन का जल्द होगा लोकार्पण, कलेक्टर सिंह ने किया निरीक्षण
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में इजाफा करने व 24 करोड़ रूपए से बन रहे 50 बिस्तरों का एक्सटेंशन भवन का कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया है। एक्सटेंशन भवन में दो आपरेशन थियेटर और लिफ्ट सुविधा होगी। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने आर्य समय से चर्चा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विद्युत कनेक्शन को लेकर कोई तकनीकी अड़चन आ रही है,जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। भ्रमण के दौरान मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में नई सोनोग्राफी मशीन व एक्स-रे मशीन लगाई जा रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWJMxvXj409/?igsh=dnd5a296bWRwdWto
वही पैथोलॉजी लैब भी स्थापित की जा रही है। पूर्व में अस्पताल 50 बिस्तरों का था, नया ग्राउंड प्लस फोर भवन बन जाने के बाद 50 बिस्तरों का और इजाफा हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनिका बाघमारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।