Jabalpur News: रांझी लॉयर्स फोरम का सदस्यता अभियान और होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रांझी चंद्रशेखर वार्ड के मस्ताना बारातघर में 7 मार्च दिन शनिवार को 11:30 बजे ऑर्केस्ट्रा की धुन में छोले भटूरे के स्वादिष्ट भोजन के साथ सदस्यता अभियान एवं होली में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकता और अखंडता का प्रदर्शन किया, और अधिक संख्या में सदस्य बनकर फोरम को मजबूती दी।
वही इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से निशा यादव, सीपी सिंह, देवराज चौधरी, मुकेश कुशवाहा, मनोज यादव, शिवमोहन सिंह बघेल, विनोद चौधरी, राजेंद्र मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, आत्माराम लखेरा, मुकेश पाटकर, धर्मेंद्र पटेल, नरेंद्र तिवारी, संतोष दुबे, सुमित सेन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, पुष्पराज तिवारी, घनश्याम तिवारी, पुष्पराज पांडे एवं प्रमोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DVlk_qqAdEf/?igsh=d2hrZDVoM3d0bnJ5