Jabalpur News: महिला सुरक्षा के मामलों में 'उत्कृष्ट' कार्य करने वाली एएसपी शुक्ला का सम्मान

Jabalpur News: महिला सुरक्षा के मामलों में 'उत्कृष्ट' कार्य करने वाली एएसपी शुक्ला का सम्मान

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं साइबर अपराधों के प्रति लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला का सम्मान किया गया।

संगठन की ओर से कहा गया कि एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न थानों में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता एवं महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्यशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा जागरूकता अभियान चलाने में उनके प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह सम्मान कार्यक्रम डाॅ अमित सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर अजय वाधवानी, एडवोकेट भावना निगम, एडवोकेट आशीष त्रिपाठी, डॉक्टर अभिषेक जैन, डॉक्टर अशोक मेठवानी, सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।