Jabalpur News: बाइक सवारों पर पलटा ट्रेक्टर, एक गंभीर रूप से घायल

Jabalpur News: बाइक सवारों पर पलटा ट्रेक्टर, एक गंभीर रूप से घायल

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पाटन चौराहा में सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, इसकी चपेट में 2 बाइक सवार भी आ गए। एक युवक ने कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई, वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जबलपुर रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि, ट्रैक्टर ट्राली घास के बंडल से लोड थी और तेज रफ्तार थी। जैसे ही ट्रेक्टर पाटन चौराहे पर पहुंचकर जबलपुर की ओर जाने के मुड़ा, तभी ट्रेक्टर और ट्राली पलट गए। हादसे के वक्त सड़क किनारे 2 बाइक सवार खड़े थे। हादसे में साहिल नाम के युवक को चोट पहुंची है।

फिलहाल पाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है, वहीं नागरिकों का कहना है कि, जब से शहपुरा ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है। पाटन-शहपुरा जबलपुर मार्ग पर यातायात का दबाव बना है, जिसके चलते यहां पर हादसे हो रहे हैं।