Jabalpur News: प्रेमिका से शादी करने की जिद में मैहर से आया प्रेमी, बात नहीं बनी तो चढ़ गया हाईटेंशन लाइन टाॅवर में

Jabalpur News: प्रेमिका से शादी करने की जिद में मैहर से आया प्रेमी, बात नहीं बनी तो चढ़ गया हाईटेंशन लाइन टाॅवर में

आर्य समय संवाददाता जबलपुर‌। जिले की सिहोरा तहसील में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। प्यार की जिद और इश्क का जुनून इतना चढ़ा कि मैहर जिले का रहने वाला रतन कोरी नाम का युवक सीधे 2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि जब तक प्रेमिका नहीं आएगी और उससे शादी का वादा नहीं करेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

युवक की हरकत से गांव में हड़कंप मच गया। लोग इकट्ठा हो गए और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पहले खुद उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी।

लेकिन रतन अपनी जिद पर अड़ा रहा। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की रतन कोरी का सिहोरा के ग्राम ग़ज़ताल गांव की ही मुंह बोली बहन के ननंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे। प्रेमिका को खोने के डर और और उसकी दूसरी जगह शादी का रिश्ता हो जाने के कारण अपनी जिद को पूरा करने के लिए रतन ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

मौके पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के हमराह आर.संदीप पांडे आर.देवराज पटेल आर.सोमदीप पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सबके सामने युवक बार-बार यही चिल्ला रहा था कि जब तक प्रेमिका से बात नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

 https://www.instagram.com/reel/DW0cVjdkVde/?igsh=bjBramdoYW5pb3hw

थाना प्रभारी की सूझबूझ से नीचे आया आशिक, आखिरकार उसकी मांग थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने मान ली गई। लड़की को बुलाया गया और मौके पर उससे बात कराई गई। जब उससे शादी का वादा किया, तब जाकर रतन पोल से नीचे उतरा। लेकिन जैसे ही युवक ने जमीन पर कदम रखा, पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।