Jabalpur News: पाटन में युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पहिए में फंसे स्कूटर सवार को काफी दूर तक घसीटा

Jabalpur News: पाटन में युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पहिए में फंसे स्कूटर सवार को काफी दूर तक घसीटा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत भाटिया पेट्रोल पंप के सामने जबलपुर-दमोह हाइवे पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे के करीब हुआ। जब दमोह से जबलपुर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक MP09 HH 3760 ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों के आधार पर युवक के सिवनी जिले का निवासी होने की आशंका है, जबकि स्कूटी (MP49 ZG 9251) नरसिंहपुर जिले में पंजीकृत है। प्रारंभिक तौर पर उसका नाम राम सिंह बताया जा रहा है, हालांकि परिजनों से संपर्क कर पुष्टि की जा रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DXtXy9EkTrG/?igsh=a284bzdiYWFkaGhx