Jabalpur News: ढाबे के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur News: ढाबे के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पनागर थानांतर्गत हाइवे से लगे हुए टॉप टेन ढ़ाबे के पास एक वृद्ध का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि सड़क किनारे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे मामला और भी उलझ गया है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती तौर पर मृतक के शरीर पर कुछ संदिग्ध निशान मिले हैं। बुजुर्ग के हाथों, घुटनों और गले के पास छिलने और चोट लगने के गहरे निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर पर सनबर्न के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह और समय का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान जुटाने की कोशिश कर रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYmFTq1xzXS/?igsh=MXhzcXBjNXZuOWlrNw==