Jabalpur News: डीआईजी, कलेक्टर और एसपी पहुंचे दुर्गा पंडाल में, व्यवस्था का लिया गया जायजा

Jabalpur News: डीआईजी, कलेक्टर और एसपी पहुंचे दुर्गा पंडाल में, व्यवस्था का लिया गया जायजा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। संस्कारधानी में दुर्गा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम एवं वृहद स्तर पर मनाया जाता है। जिसकी ख्याति पूरे प्रदेश में है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमीं को शाम से ही श्रृद्धालु शहर में जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन हेतु निकल पड़ते हैं।

रविवार की रात 8 बजे से पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह (भा.पु.से.) कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर, सुनरहाई, नुनरहाई, गढाफाटक एवं बड़ी खेरमाई, में लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का भ्रमण करते हुए जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए सभी को अच्छी ड्यिूटी के लिए बधाई दी।

 भ्रमण के दौरान व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.),नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, सम्बंधित थाना प्रभारी बल के साथ उपस्थित रहे।