Jabalpur News: गैंस बुकिंग के लोड से सर्वर हुआ डॉउन, वितरण केंद्रों के बाहर लगी कतारें

Jabalpur News: गैंस बुकिंग के लोड से सर्वर हुआ डॉउन, वितरण केंद्रों के बाहर लगी कतारें

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सीमित होने के बीच अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। आनलाइन सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, हालांकि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आम नागरिक किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं।

इधर,गुरूवार की सुबह से इंडेन कंपनी का आनलाइन बुकिंग सर्वर डाऊन होने के चलते उपभोक्ता परेशान होकर एजेंसी पहुंच रहे हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि बुकिंग सिस्टम का सर्वर डाउन होने के कारण आनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। यहीं नहीं बुकिंग होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई जगह लोगों और एजेंसियों के कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी बन रही हैं।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके उलट जमीनी स्थिति अलग दिखाई दे रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी बुकिंग कई दिनों पहले होने के बावजूद उनको सिलेंडर नहीं मिल रहा। उनको कंपनी से सप्लाई नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं, कुछ का कहना है कि कंपनी के आॅनलाइन बुकिंग सर्वर पर दिक्कत आने से उनको एजेंसी के चक्कर लगाना पड़ रहा हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सीमित की गई है। प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने की सलाह भी दी है। राज्य सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://youtube.com/shorts/dVbBqV8XqeY?si=OrwDKHJOt90pQtDK