Jabalpur News: गरिमामय समारोह में ग्रहण किया संदीप जैन ने JDA अध्यक्ष का पदभार, बोले; विकास ही एक मात्र मकसद

Jabalpur News: गरिमामय समारोह में ग्रहण किया संदीप जैन ने JDA अध्यक्ष का पदभार, बोले; विकास ही एक मात्र मकसद

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मां नर्मदा के जयघोष, पुरोहितों के स्वस्तिवाचन, संतों की चरण वंदना, बड़ों-अपनों का आशीर्वाद और सर्व समाज-जातियों के प्रमुखजनों की अपनत्व भरी शुभकामनाओं के बीच आज गुरुवार को जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया। अब तक के अध्यक्षों के पदभार समारोह की तरह इस समारोह में धक्का-मुक्की, जद्दोजहद की बजाय अपूर्व आत्मीय शांति थी। उपस्थित एक-एक आगंतुक की आंखों में वह प्रेम और समर्पण का भाव दिख रहा था, जो नए अध्यक्ष संदीप जैन की जीवन पूंजी रही है।

उपस्थित जनों का हृदयंगम साधुवाद करने संदीप मंच से उतर कर एक-एक व्यक्ति तक गए। परंपरा से हटकर उन्होंने सबके सामने पदभार ग्रहण के दस्तखत किए। मंच पर उपस्थित लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के चेहरे पर भी गर्व का भाव दिख रहा था। समारोह की तरंगे बता रहीं थीं कि आपसी सहमति, सहयोग और रजामंदी के चलते शहर में विकास की नई धारा बहेगी।

संदीप के भाव बता रहे थे कि वे विकास का दीप प्रज्वलित करने ही जेडीए में प्रस्तुत हुए हैं। केबिनेट मंत्री राकेश सिंह का सहयोग उन्हें है ही, मेयर सहित सांसद और सारे विधायकों से उनके अच्छे संबंध और तालमेल है। ऐसे में उनका विकास का संकल्प और विकास निधि के बीच अनूठा तालमेल रहेगा। संदीप ने सभी से आपसी चर्चा में यही कहा कि कोई ये न समझे कि संदीप अध्यक्ष हैं। सभी ये समझें कि वे स्वयं अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि सभी विकास के लिए अपने सुझाव मुझे दे सकते हैं। सालों बाद बतौर अध्यक्ष गुलजार हुआ जबलपुर विकास प्राधिकरण का सिविक सेंटर स्थित क ार्यालय दुल्हन की तरह सजा। कई सालों बाद जेडीए में इतना उत्साह देखा गया। नए अध्यक्ष संदीप जैन वैष्णव और उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी की ताजपोशी को लेकर कर्मचारियों में भी उत्साह और अपनत्व के भाव दिखे। सभी के स्वागत के लिए भारत माता चौक में विशाल पंडाल लगा।

यहां संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिीत रही। सभी ने श्री जैन और उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी को शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण समारोह में सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए। संतों-महात्माओं, जनप्रतिनिधयों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, उद्योगपति, शिक्षाविद, कलाविद, महिला-युवा सभी की उपस्थिति खास रही। जेडीए चूंकि शहर विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, इस कारण नए अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर शहरवासियों में आशा की दृष्टि है।

श्री जैन की कार्यशैली सामाजिक क्षेत्रों में देखी गई है। राजनीतिक स्तर पर वे संगठन शिल्पी के तौर पर जाने जाते रहे हैं। योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना संदीप की आदत है। ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि, जैन के नेतृत्व में जेडीए शहर को काफी कुछ देगा। बतौर अध्यक्ष जाते हैं। पर, उन्हें जानने वाले कहते हैं कि, वे कहने की बजाय करने के चूंकि पक्षधर रहे हैं, अतः शहर बहत जल्द उनके काम से रूबरू होगा।

सिविक सेंटर स्थित जबलपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में पूरी भव्यता के साथ पूज्य संतों के पावन सानिध्य में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन, राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादूर सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, इंदू तिवारी, अजय विश्नोई, निगमाध्यक्ष रिकू विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धवर्ग उपस्थित थे।