Jabalpur News: कुख्यात बदमाश छोटू चौबे पर लगा एनएसए, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। थाना मदनमहल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे जिसके विरूद्ध 31 अपराध पंजीबद्ध है उसे एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मदनमहल धीरज राज ने बताया कि 10 जून को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे जो कि अलग अलग थानों में पंजीबद्ध प्रकरणो में फरार चल रहा है। फायर आर्म्स पिस्टल लिए हुए थाना मदनमहल क्षेत्रांतर्गत स्थित किराए के मकान पर है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा मदमनहल स्नेह नगर स्थित छोटू चौबे के किराये के मकान में दबिश दी गयी। जहॉ छोटू उर्फ सुयश चौबे मिला।
जिसे सूचना से अवगत कराते हुए पिस्टल के बारे में सघन पूछताछ करने पर कमरें में रखी टेबिल के ड्राज में रखना बताया। छोटू चौबे की निशादेही पर तलाश करने पर कमरे रखी टेबिल के ड्राज में एक पिस्टल रखी मिली। जिसे चैक करने पर मैगजीन में 06 जिंदा कारतूस लोड मिले।
आरोपी छोटू उर्फ सुयश चौबे के पास एक आईफोन, एक नीले आसमानी रंग का मोबाईल मिला । आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल, 6 कारतूस, 2 मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी छोटू उर्फ सुयश चौबे पिता चंद्रशेखर चौबे उम्र 32 साल निवासी म.न. 768 गुछइत का मकान स्नेहनगर मदनमहल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 221/2026 धारा - 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि आरोपी छोटू चौबे के विरूद्ध पूर्व से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, घर मे घुसकर मारपीट तोडफोड जैसे 31 संगीन अपराध पंजीबद्ध है। जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है कि लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं।
किंतु छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे आदतों में सुधार न लाकर अपराध घटित किये जा रहा है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुए एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराए जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे को जारी एन.एस.ए. के वारंट में भी गिरफ्तार किया गया।