Jabalpur News: एकांश हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार 4 फरार
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। थाना रांझी में 8 फरवरी की रात अधारताल निवासी फर्नीचर व्यापारी एकांश साहू सीने में चाकू घोंपकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।जिनकी पतासाजी में पुलिस लगी हुई है।
रांझी में हुए इस हत्याकांड को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की पतसाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश कुमार साहू के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की टीम गठित कर लगायी गयी थी।
गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। जिसके बाद काले रंग की स्पेलेंडर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 केएम 0511 के रजिस्ट्रर्ड वाहन स्वामी संजय सिंह ठाकुर से पूछताछ की गई। जिसने वाहन को शिवम बाजपेयी को बेचना बताया । पतासाजी करते हुए विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर विजय नगर जीरो डिग्री में दबिश देते हुए शिवम बाजपेयी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपने साथी सुधीर चौधरी, अकिंत चौरसिया , कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी , जय बेन , छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया ।
आरोपी सुधीर चौधरी को अमखेरा, अंकित चौरसिया को घमापुर व सुमित चौधरी को विजय नगर से अभिरक्षा मे लेकर थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ पर पाया गया कि 8 फरवरी को रात्रि 11 बजे गोकलपुर मे काले रंग की क्रेटा कार से एक्सीडेटं होने पर कार चालक (मृतक एकांश साहू) से शिवम बाजपेई का विवाद होने पर फोन कर अपने साथी सुधीर चौधरी, अकिंत चौरसिया , कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी , जय बेन , छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी को गोकलपुर बुलाया तथा सभी के साथ मिलकर कार चालक के साथ मारपीट की, कमलेश महोबिया व छोटू ठाकुर ने कार चालक पर चाकूओ से हमला कर चोटें पहुंचा दी तथा सभी मोटर साईकिलो पर बैठकर भाग गए।
आरोपियो की निशादेही पर घटना मे प्रय़ुक्त मोटर सायकिल, बाचतीच मे उपयोग किए गए 4 मोबाइल जप्त करते हुए चारों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी कमलेश महोबिया, जय बेन, छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी फरार जिनकी तलाश जारी है ।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DUp9y3KAXaW/?igsh=czZwcTZucnVrbG54
उल्लेखनीय भूमिका- अंधी हत्या के खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी उमेश कुमार गोल्हानी, उप निरीक्षक मयंक यादव, सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, सुभाष बागरी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, चन्द्रभान , आरक्षक मनीष, अभिषेक मिश्रा व क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, वीरेन्द्र चन्देल , आऱक्षक आशुतोष बघेल, सतेन्द्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही।