Jabalpur Breaking News:घर सामने रिश्वत ले रहा था आरआई, लोकायुक्त ने दबोचा

Jabalpur Breaking News:घर सामने रिश्वत ले रहा था आरआई, लोकायुक्त ने दबोचा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मंगलवार को रतन नगर गोरखपुर क्षेत्र में उस समय हडंकप मच गया जब लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शाहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक (आरआई ) के घर पर दबिश देते हुए उन्हें 80 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सुबह-सुबह हुई इस कार्यवाही ने सभी को चौंका दिया। आरआई ने जमीन के सीमांकन के नाम पर एक व्यापारी से रिश्वत की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत होने पर आज उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि व्यापारी रोहित कुमार जैन ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि रोहित कुमार जैन ने अपने व्यापारी मित्रों के साथ मिलकर शाहपुरा तहसील के कुलोन गांव में मटर प्लांट डालने के लिए जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन का सीमाकंन कराया जाना था।

जिसका आवेदन उनके द्वारा शहपुरा तहसील में दिया गया था। लेकिन राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी सीमाकंन के एवज में रिश्वत की डिमांक कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन उपरांत आज रतन कालोनी गोरखपुर स्थित आरआई के घर के सामने से उसे 80 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जिसके बाद वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

शिकायतकर्ता रोहित कुमार जैन ने बताया कि सीमांकन आवेदन पर आरआई करण सिंह लोधी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे। उनके द्वारा सीमांकन करने पर लेटलतीफी की जा रही थी, जब उनसे मिलकर चर्चा की गई तो उन्होने ने एक लाख रूपए बतौर रिश्वत की डिमांड कर दी। 20 हजार रूपए दिए जाने के बाद भी वो जब नहीं माने तब मजबूरी में लोकायुक्त अधीक्षक को शिकायत दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज 80 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए आरआई को पकड़ा गया है।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।ट्रेप दल में टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DZEpvD6RySX/?igsh=c2R6Z2xvMmtoNHJu