Jabalpur News: अखिल भारतीय दर्शन परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दुबे की स्मृति में आरडीयू में लगाया गया वाॅटर कूलर

Jabalpur News: Water cooler installed at RDU in memory of Dr. Dubey, former national president of All India Philosophy Council

Jabalpur News: अखिल भारतीय दर्शन परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दुबे की स्मृति में आरडीयू में लगाया गया वाॅटर कूलर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) के पूर्व अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय दर्शन परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य स्व. डॉक्टर श्री प्रकाश दुबे की स्मृति में उनके पुत्र अधिवक्ता पंकज दुबे, द्वारा विश्वविद्यालय के लाॅ डिपार्टमेंट के लिए एक वाॅटर कूलर प्रदान किया गया।

कुलगुरु प्रो.राजेश वर्मा ने समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से समाजसेवी एवं अधिवक्ता पंकज दुबे को इस पुनीत एवं अनुकरणीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।कुलगुरु ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर दुबे की स्मृति में पंकज दुबे द्वारा विगत वर्ष विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए सेनिटाइजर स्टैंड और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए गए थे। इस अवसर पर प्रोफेसर दिव्या चंसोरिया, डॉ.अजय मिश्रा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

वहीं इसके पूर्व पेयजल की व्यवस्था हेतु एक वाटर कूलर भी प्रदान किया गया था। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय डॉक्टर दुबे की स्मृति में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर का दर्शन पुरस्कार दिया जाता है एवं संभागीय स्तर का दार्शनिक पुरस्कार प्रसंग संस्था के माध्यम से प्रदाय किया जाता है।