Jabalpur News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले; कांग्रेस ने देश को दिया आपातकाल जैसा दंश

Jabalpur News: BJP's national general secretary said; Congress gave the country a sting like emergency

Jabalpur News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले; कांग्रेस ने देश को दिया आपातकाल जैसा दंश

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय था, जिसने इस विभीषिका को झेला है‌। उसका दंश आज भी लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजनों को द्रवित कर देता है। सत्ता की लौ लुप्ता में कांग्रेस ने आपातकाल जैसा घिनौना कृत्य किया एवं देश के इतिहास के पन्नों पर यह काला अध्याय लिख दिया। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने आपातकाल पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कही।

आपातकाल के काले अध्याय का 50वे बर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व सांसद वरिष्ठ नेत्री श्रीमती जयश्री बैनर्जी, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदियों) का सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया ऐसे लोकतंत्र सेनानी को नमन है। भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था उसके बाद भी हम गुलाम हुए संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ। श्री गौतम ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर देश के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा सबसे पहले देश के संविधान को बदलने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने बाबा साहब द्वारा दी गई संविधान की प्रस्तावना को ही बदल दिया और उसमें धर्म निरपेक्ष शब्द को जोड़ दिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज मेरे सामने वो वरिष्ठ लोग हैं। जिन्होंने लोकतंत्र सेनानी के रूप में जो सहा है उसकी हैं कल्पना भी नहीं की जा सकती आपातकाल के 50 बर्ष हुए हैं। हमने बहुत कुछ पाया और हम सोच भी नहीं सकते थे आज के समय के बारे में जब अतीत के पन्ने पलटाए जाते है। तब एहसास होता हैं कि यह समय बड़ी कठिनाइयों के बाद प्राप्त हुआ है। कांग्रेस ने जो संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया है वह सभी के सामने है और अब वे ही संविधान की रक्षा हेतु झूठ बोल रहे हैं। परन्तु देश की जनता सब जानती है।

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि जब में 10 साल का था तब आपातकाल लगा पूरे घर की स्थिति बहुत खराब थी मेरे पिता जेल में थे उन्होंने एवं उनके साथ अनेकों लोकतंत्र सेनानियों ने उस क्षण को झेला है उसका मार्मिक पक्ष आज भी भावुक कर देते हैं। सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूं। संचालन रजनीश यादव, आभार पंकज दुबे ने किया।

खबर से सम्बंधित देखिए वीडियो- 

https://youtu.be/WLnVuA-foH4