Jabalpur News: खमरिया लेक में मिला 5 फुट का मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
Jabalpur News: 5 foot crocodile found in Khamaria Lake, rescue team caught it
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। खमरिया वेस्ट लैंड स्थित लेक में वर्षो से डेरा जमाए मगरमच्छ का आखिरकार रेस्क्यू कर लिया गया। दरअसल, आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) प्रशासन ने ईस्टेट एरिया में स्थित खमरिया लेक में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर चिंता जाहिर की थी। क्योंकि उक्त लेक के आसपास बुजुर्ग व बच्चे घुमने आते हैं। ऐसे में किसी दिन उक्त मगरमच्छ किसी पर हमला ना कर दे।
इसी बीच गर्मी के दिनों में लेक का पानी कम होने पर मगरमच्छ अक्सर लेक के बीच में स्थित पत्थर में नजर आने लगा था। ओएफके प्रशासन के पत्र पर वन विभाग ने रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ की निगरानी में लगाया था। जिसे बुधवार की रात मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिल गई।
वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया की मगरमच्छ की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष की है। जिसकी लंबाई लगभग पांच से साढ़े पांच फीट के आसपास होगी। बरहाल मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद सभी को राहत ली हैं। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को खंदारी जलाशय में छोड़ जाएगा।
देखिए वीडियो -
https://www.instagram.com/reel/DKgq-lSBDOf/?igsh=cmxicG83eTI2am41