Jabalpur Sports News: मध्यप्रदेश की आठ सदस्यीय मुक्केबाजी टीम घोषित, जबलपुर की दो महिला खिलाड़ियों को मिला स्थान
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। छत्तीसगढ़ विरूद्ध मध्यप्रदेश के बीच रायपुर में 24 अप्रैल को खेली जाने वाली एक दिवसीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मध्यप्रदेश की आठ सदस्यीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश की टीम में जबलपुर की दो महिला खिलाड़ी स्वाती सिंह व दीपाली केवल का चयन किया गया है।
मध्यप्रदेश अमेच्योर बॉक्सिंग संघ के सचिव सत्येन्द्र सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेली जाने वाली प्रो बॉक्सिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए विगत दिनों करमचंद चौक स्थित हितकारिणी महिला महाविद्यालय के बॉक्सिंग रिंग में एक दिवसीय प्रो बॉक्सिंग स्पर्धा खेली गई जिसमें जबलपुर सहित इंदौर,देवास, भोपाल,सतना, रीवा, साजापुर, अलीराजपुर के 15 महिला एवं पुरुष मुक्केबाजों ने हिस्सा।
प्रतियोगिता में विजेता रहे मुक्केबाजों का चयन रायपुर में खेली जाने वाली प्रो बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एड. वरूण तन्खा,उपाध्यक्ष,एड. शीवेन्द्र पान्डेय,उपाध्यक्ष प्रेसीडेंट सार्थक सेठी,हितकारिणी महिला महाविद्यालय के चेयरमैन हर्ष जैन,प्राचार्य, डॉ.नीलेश पाण्डेय एवं पूर्व मुक्केबाज रवि पटेल ने चयनित खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।
टीम इस प्रकार है- लोकेन्द्र राठौर,विवेक तिवारी,ध्रुव गुर्जर,आसमी सिंह,शहंशाह उलहक,लक्ष्मी, स्वाती ठाकुर एवं दीपाली केवट। टीम के चीफ कोच राजेन्द्र पान्डेय होंगे।