Jabalpur News: जबलपुर हॉस्पिटल के सामने स्वास्तिक कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में मिली अवैध अंग्रेजी शराब , मीटर बाक्स में छुपाकर रखी गई थी
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आबकारी विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1,45,000 रुपये की अवैध शराब और एक दोपहिया वाहन जप्त किया है। यह कार्रवाई 13 अप्रैल को थाना ओमती क्षेत्र के स्वास्तिक कॉम्प्लेक्स रसल चौक की पार्किंग में की गई। जहां मीटर बाक्स में छुपाकर शराब रखी गई थी।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में टीम ने सूचना के आधार पर पार्किंग परिसर में तलाशी ली। जांच के दौरान मीटर बॉक्स का लॉक तोड़ने पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
मौके से फरार आरोपी चिंटू सोनकर के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर मरावी, रूपाली जैन तथा आबकारी आरक्षक रमेश इनवाती, अशोक सिंह बघेल और आदित्य कौरव मौजूद रहे।
जप्त सामग्री: -
विदेशी मदिरा कुल 22 बोतल 16.5 बल्क लीटर, जिनमें 2 बोटल ऑल सीजन व्हिस्की, 4 बोटल आफ्टर डार्क व्हिस्की, 2 बोटल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की, 2 बोटल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 4 बोटल मैजिक 6 बोटल रॉयल स्टैग डबल डार्क व्हिस्की, 02 बोटल लंदन प्राइड ऑरेंज वोदका शामिल हैं। प्रत्येक बोतल 750 ml की है।
देशी मदिरा: 283 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 67.44 बल्क लीटर। प्रत्येक पाव 180 ml का है। -
वाहन: एक बजाज चेतक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन।