Jabalpur News: 4 यार कैफे के किचिन में बिलबिला रहे थे कॉकरोच, खाद्य पंजीयन निलंबित, विक्रय प्रतिबंधित
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार शहर की होटलों व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने होमसाइंस कॉलेज रोड स्थित 4 यार कैफे एण्ड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने किचिन में बड़ी संख्या में कॉकरोच मिलने, एक दीवार नमी के कारण क्षतिग्रस्त होने तथा अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन का निर्माण तथा संग्रहण होना पाए जाने पर होम साइंस कॉलेज स्थित 4 यार कैफे एंड रेस्टारेंट का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
खाद्य पंजीयन निलंबन अवधि में प्रतिष्तान से भोजन का निर्माण तथा विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा । इसी तरह कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निदेर्शानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नूडल्स में अजीनोमोटो की उपस्थिति की जांच करने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान गढ़ा रोड़ स्थित केशरवानी फास्टफूड से नूडल्स, पटेल रेस्टोरेंट से मंचूरियन तथा फ्राइड राइस, अन्नपूर्णा फास्टफूड से पास्ता एवं नूडल्स, मदनमहल स्थित साहेब बार एण्ड रेस्टोरेंट से पास्ता, गोराबाजार स्थित चाऊमाऊ होटल से नूडल्स एवं फ्राइड राइस, रामपुर स्थित एमपी 20 से नूडल्स एवं मोमोस, नूडल्स तथा सिविक सेंटर स्थित ड्रेगन एक्सप्रेस वेज चाइनीज सेंटर, श्री चाइनीज सेंटर और श्री साई चाइनीज से नूडल्स के नमूने लिए।
निरीक्षण के दौरान स्वाद बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में अजीनोमोटो के उपयोग से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी खाद्य कारोबार कतार्ओं को दी गई तथा आवश्यकता होने पर कम से कम मात्रा में मोनो सोडियम ग्लूटामेट (अजीनोमोटो) का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया ।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DXqfsygkbGX/?igsh=NTBmd3hmZWk3eGd4