Jabalpur News: सीएसपी रांझी को ज्ञापन देने पहुंची महिला नेत्री की खमरिया थाना प्रभारी से हुई कहासुनी, सीएसपी बोले महिला पर भी दर्ज है कई प्रकरण
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के आपराधिक मामले में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएसपी रांझी को ज्ञापन देने पहुंची अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद- राष्ट्रीय बजरंग दल की राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रीति धनधारिया और थाना प्रभारी खमरिया के बीच कहासुनी हो गई।
दरअसल, महिला नेत्री प्रीति धनधारिया का आरोप था उनके द्वारा कई बार सूचित किया गया कि अपराधिक मामले में फरार सनी बंगाली खमरिया-रांझी में घूम रहा है, परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। तीन माह होने को जा रहा है और उसको पूरा संरक्षण दिया जा रहा है।
थाना प्रभारी खमरिया को यह सारी बातें संज्ञान में है उसके बाद भी उन फरार आरोपियों को पकड़ा नहीं जा रहा है। बस इसी बात पर खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के द्वारा आपत्ति जताई गई। उन्होंने ने साफ कह दिया कि बिना किसी सबूत के आरोप लगाएं जा रहे हैं।
बस फिर क्या था, महिला नेत्री और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सीएसपी रांझी ने स्थिति को संभालते हुए। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला नेत्री से ज्ञापन लिया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि की प्रर्दशन के बाद प्रीति धनधारिया ने मीडिया को दिए बयान में सीएसपी रांझी पर भी गंभीर आरोप लगाएं हैं।
इधर, सीएसपी रांझी ने प्रदर्शनकारियों को बजरंग दल के कार्यकर्ता होने की बात को नकारते हुए कहा कि एक प्रीति धनधारिया नामक महिला है जो खुद को अधिवक्ता बताती हैं। उनके विरुद्ध दो प्ररकण पंजीबद्ध है। जिस पर आगे कार्रवाई न हो इसके लिए दबाव बनाने वे धरना प्रदर्शन करतीं हैं। फिलहाल उनका ज्ञापन ले लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWwJn5REfNv/?igsh=MndxOG4xeGZwZGtz