Jabalpur News: श्रीकान्त साहू बने मप्र तैलिक साहू महासभा राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मप्र तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू 'भोपाल' की सहमति से राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू 'बाड़ी' द्वारा श्रीकान्त साहू को मप्र तैलिक साहू महासभा राजनैतिक प्रकोष्ठ जबलपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मप्र साहू समाज राजनैतिक प्रकोष्ठ में श्रीकान्त साहू को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर साहू समाज मप्र एवं साहू समाज जबलपुर द्वारा शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।