Jabalpur News: फ्लाइओवर से गिरा युवक, मौत... पुलिस जांच में जुटी
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बुधवार की दोपहर रानीताल पेट्रोल पंप और हनुमान मंदिर के बीच फ्लाईओवर से एक युवक के गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल को समीप के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवक के सिर पर गंभीर चोटें होने के चलते उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन की ओर फ्लाईओवर पर मौजूद था, तभी वह अचानक नीचे आ गिरा। गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर खून के निशान फैल गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। रानीताल फ्लाईओवर से इस तरह युवक के गिरने की यह पहली घटना बताई जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWBjwjSkbLI/?igsh=MndzMHRzc25nOGRr