Jabalpur News: पैदल जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरते ही ट्रेक्टर ने रौंदा

Jabalpur News: पैदल जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरते ही ट्रेक्टर ने रौंदा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुरुवार की दोपहर सिहोरा में हुए एक सड़क हादसे को देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जाता है कि दोपहर 4 बजे के लगभग सिहोरा खितौला हिरन नदी पुल के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पहले टू व्हीलर सवार ने टक्कर मारी।

टक्कर लगते ही पैदल जा रहे व्यक्ति सड़क के बीच में जा गिरा। इतने में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दृश्य को देख अफरा तफ़री का माहौल निर्मित हो गया।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल पहुंच गया और टू व्हीलर चालक तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई। प्रभारी sdop निलेश डाबर के अनुसार मृतक के परिजन को सूचित कर दिया है।