Jabalpur News: नवागत जेडीए अध्यक्ष एक्शन में, पहली दिन स्टॉफ की ली बैठक, सभी का मांगा सहयोग
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण मुख्यालय का मिजाज आज लम्बे अंतराल के बाद बदला हुआ नजर आया। प्रयोजन था 7 वर्षों के पश्चात जेडीए अध्यक्ष पद की वापसी का। नवागत जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन के गुरूवार को पद एवं शपथ ग्रहण के पश्चात प्रथम दिन कार्यालय पहुंचे।
जहां उनका स्वागत जेडीए के सीईओ दीपक वैद्य ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों का आत्मीय स्वागत किया। इधर संदीप जैन ने पहली बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा चल रहे विकास कार्यों एवं जेडीए में शामिल योजनांओं की संक्षिप्त रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होने खुले मन से सभी से कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता शहर का विकास है जिसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।