Jabalpur News: दुर्गा मंदिर के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां के साथ हुई लूट
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। भाजपा सुभाषचंद्र बोस मंडल के अध्यक्ष की मां साथ आज सुबह जय प्रकाश नगर दुर्गा मंदिर के पास लूट हो गई। मंडल अध्यक्ष अमित राय मां सुबह 6.30 बजे अपने घर के पास दुर्गा मंदिर दर्शन करने गयी थी। उसी समय 2 अज्ञात लोग मोटर साइकिल से आए और गले की चेन लूट कर ले गए। जिसकी शिकायत थाना अधारताल में सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर करायी।
अमित राय ने पुलिस को बताया कि उनकी माँ अनुसुईया राय पूजा करने के लिये दुर्गा मंदिर जयप्रकाश नगर गयी थी। करीब सुबह 06.25 बजे जब वो लक्ष्मी शुक्ला के मकान के सामने पूजा के लिये फूल तोड रही थी, उसी समय काले रंग की बाइक में सवार दो अज्ञात लडके आये जिसमें से एक लड़के ने हेलमेट पहना हुआ था। और उसके पीछे बैठे लड़के ने अपना मुँह सफेद गमछे में ढका हुआ था। पीछे बैठे लड़के ने महिला के गले से एक सोने की चेन लगभग 25 ग्राम की झप्पटा मारकर खीचकर स्पीड में भाग गये।