Jabalpur News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 1 की मौत 4 घायल

Jabalpur News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 1 की मौत 4 घायल

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेढ़ी झामर के बार आपस में टकराई तीन मोटर साइकिलों की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पाटन के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार दो मोटर साइकिलें आमने-सामने से टकराईं जबकि एक अन्य तेज रफ्तार पीछे से आती दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों में घुस गई। आपस में टकराई इन बाइकों से एक की जहां मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। ग्राम मेढी झामर के पास हुई घटना में पुलिस की पहली प्राथमिकता इलाज था।

पुलिस के मुताबिक सभी अलग-अलग गांव की रहने वाले हैं। घायल मोटरसाइकिल सवार दंपति और उसकी बेटी भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घायलों को पाटन अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य की हालत गंभीर थी जिसे जबलपुर रेफर किया गया। शेष का पाटन में ही उपचार किया गया। सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYMaG7pRKJu/?igsh=eTZrYnd2c2VmZnJh