Jabalpur News: घमापुर के ऋषभ की मदन महल में बदमाशों ने घेरकर की हत्या,एक घायल
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। देर रात मदनमहल चौक शुभम हास्पिल के समीप करीब डेढ़ बजे 17 वर्षीय नाबालिग की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान ऋषभ राजपूत (17) निवासी सिद्धबाबा बस्ती, लाल माटी (थाना घमापुर) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऋषभ बाइक से छोटी लाइन से मेडिकल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मदनमहल क्षेत्र में शुभम अस्पताल के पास पहुंचा, तभी 5 बाइक पर सवार 8 से 10 बदमाशों ने उसे रोक लिया।आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
सीने और पेट में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस और सीएसपी आशीष जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWan8ALEYOa/?igsh=MWU3eHBocGFmOGw1ag==