Jabalpur News: गोराबाजार में हादसा, बाइक सवार पर गिरा भारी-भरकम ट्रस, गंभीर ...कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

Jabalpur News: गोराबाजार में हादसा, बाइक सवार पर गिरा भारी-भरकम ट्रस, गंभीर ...कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मंगलवार की दोपहर कैंट गोराबाजार क्षेत्र में एक बाइक सवार पर ट्रस (टेंट वालों द्वारा लगाए जाने वाली लोहे की संरचना) से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि भीटा निवासी जूग्गू पटेल (उम्र 48 वर्ष ) नामक युवक घर से सदर बाजार जाने निकला था। बाइक सवार युवक जैसे ही गोराबाजार चौक स्थित पीके कम्युनिकेशन के पास पहुंचा उसके ऊपर भारी भरकर लोहें का ट्रस आ गिरा।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DPgRwRngfpM/?igsh=MXZqZ2p5MGUydmE5Mg==

जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची। पूरा मार्ग ख़ून से लाल हो गया था। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विक्टोरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में कई दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले दशहरा चल समारोह के दौरान ट्रस गिरने से गढ़ा में एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके के बाद भी प्रशासन सतर्क नहीं हुआ।