Jabalpur Lokayukta News:एसडीएम का रीडर 5 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर/मंडला। खसरे की त्रुटि सुधरवाने के नाम पर 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहे एसडीएम के रीडर को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को मंडला जिले के निवास तहसील के निवासी गेंदलाल सरवटे ने लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी कृषि भूमि के खसरे में पिता का नाम त्रुटिवश मूल चंद के स्थान पर फूलचंद दर्ज है।
खसरे में उक्त नाम सुधार करवाने के एवज में आरोपी काशीराम मरावी, सहायक ग्रेड-3(रीडर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा 10000 रु रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने 18 फरवरी को रीडर को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक शशिकला मस्कुले,निरीक्षक जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।