Jabalpur Cantt News: पीरजी कंपाउंड में चला बुलडोजर, कैंट बोर्ड - रक्षा संपदा की संयुक्त कार्रवाई
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शुक्रवार को कैंट बोर्ड और रक्षा संपदा विभाग की संयुक्त टीम ने पीरजी कंपाउंड के ओपन डिफेंस लैंड में अतिक्रमण कर किए जा रहे निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्यवाही से पूरे बगीचा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सर्वे क्र.165, पीरजी कंपाउंड में गयासुद्दीन कुरैशी द्वारा ओपन डिफेंस लैंड में अतिक्रमण कर एक हजार फीट में मकान बना रहा था। अतिक्रमण कारी ने पक्का निर्माण करने के लिहाज से नींव भरवा कर दीवार उठाने की तैयारी कर ली थी।
इस संबंध में कैंट बोर्ड व रक्षा संपदा विभाग को शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच खुली रक्षा भूमि पर किये जा रहे अतिक्रमण/अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की।
कार्यवाही के दौरान कैंट बोर्ड की ओर से इंजीनियर अनुराग आचार्य, अतिक्रमण दल प्रभारी नितेश पटेरिया व रक्षा संपदा विभाग से एस.डी.ओ जितेंद्र कुमार,उमेश कांबले उपस्थित थे।