Jabalpur Breaking News: एथेनॉल फैक्टरी बालाजी सॉल्यूशन्स पर छापा, धान के अवैध भंडारण की मिली थी सूचना
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। धान के अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर आज गुरुवार को शहपुरा स्थित एथेनॉल फैक्टरी श्री बालाजी सॉल्यूशन्स पर की गई जाँच की कारवाई में धान तो नहीं मिला लेकिन कई बोरियों में भरा चावल फेक्ट्री परिसर में रखा पाया गया।
एथेनॉल फेक्ट्री में धान के अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर जाँच की कार्यवाही एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। एसडीएम शहपुरा ने बताया कि जाँच के दौरान मौजूद फेक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी से फेक्ट्री परिसर में रखे चांवल के बारे में पूछताछ की गई और कागजात मांगे गये।
पूछताछ में बताया गया कि फेक्ट्री परिसर में रखा चावल एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम से नीलामी में खरीदा गया है। एसडीएम शहपुरा ने बताया कि जाँच के दौरान फेक्ट्री संचालक के मौके पर मौजूद नहीं हो पाने के कारण चांवल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये कल शुक्रवार तक समय दिया गया है।