Jabalpur News: अनिल विश्वकर्मा बने ईओडब्ल्यू एसपी, संजय साहू की जगह सुश्री अंजुलता पटले बनी लोकायुक्त एसपी
Jabalpur News: Anil Vishwakarma becomes EOW SP, Ms Anjulata Patel becomes Lokayukta SP in place of Sanjay Sahu

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने एक जुलाई की देर शाम एक आदेश जारी करते हुए जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (सेवाएँ सा.प्र.वि. से वापस लेते हुए) कर दिया है। उनकी जगह पर सुश्री अंजुलता पटले (डीडी-2008) लोकायुक्त जबलपुर बनाया गया है।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त, उज्जैन रहे अनिल विश्वकर्मा को जबलपुर ईओडब्ल्यू एसपी बनाया गया है। शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, 2 (डीडी-1998) को लोकायुक्त एसपी उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी है।