Jabalpur News: हाॅस्टल से अचानक गायब हुए छात्र, पुलिस ने सर्चिंग की तो आलमारी में बंद मिले
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। हॉस्टल से एकाएक लापता हुए कक्षा 6वीं के 2 छात्रों आखिरकार स्कूल के एक बंद कमरे में रखी आलमारी में पुलिस को मिले। पुलिस को देखकर बच्चे रोने लगे। बच्चों ने रोते हुए पुलिस से बताया कि हॉस्टल वाले हमें, हमारे घर वालों से निर्धारित समय पर भी बात नहीं करने देते हैं, हमें मम्मी की बहुत याद आती है।
हम पढाई करना चाहते हैं, लेकिन इस हॉस्टल में नहीं रहता चाहते। 10-10 साल के मासूम बच्चों की मंशा समझते हुए पुलिस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाया है। परिजनों,स्कूल/हॉस्टल प्रबंधन और बच्चों ने आपस में चर्चा करते हुए बच्चों को समझाइश दी है, अंतिम निर्णय बच्चों को परिजन ही करेंगे।
माढोताल पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली स्कूल में हॉस्टल में रहते हुए कक्षा छटवीं में पढने वाले 2 छात्र शाम को लापता हो गए। हॉस्टल प्रबंधन ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज करते हुए तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के साथ हॉस्टल प्रबंधन के मनीष रजक और उनकी टीम ने तलाशी में स्कूल के एक कमरे में आलमारी के पास से दोनों लापता बच्चों को दस्तयाब किया है। स्कूल परिसर में लापता बच्चों के मिलने के बाद उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर बच्चों से मिलाते हुए घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा कि गई है।
ताकि बच्चें इस तरह की लापरवाही दोबारा न करें। माढोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता से कार्य करते हुए दोनों बच्चों को दस्तयाब कर लिया है। बच्चों ने स्कूल प्रबंधन पर कुछ आरोप लगाएं हैं, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
पढाई का प्रेशर या सिर्फ बहाने बाजी-- बच्चों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन्हें परिजनों से बात नहीं करने दी जाती है, इसलिए वह कमरे में छिप गए थे। हालाकि बच्चों के साथ पढने वाले अन्य छात्रों का कहना है कि दोनों पढाई के प्रेशर में मजाक-मजाक में छिपकर बैठ गए थे। बच्चों के छिपने के मामले के मामले को हॉस्टल प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए आंतरित व्यवस्था में सुधार लाने की बात पुलिस से कही है।
पुलिस ने लिए सबके कथन-- माढोताल पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, हॉस्टल प्रबंधक सहित दोनों बच्चों के परिजनों के बयान लिए हैं। बच्चों ने सामान्य रूप से पुलिस को जो बताया पुलिस प्राथमिक तौर पर उसी एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।