Jabalpur News: सदर में एक टाइम होगी पेयजल आपूर्ति, पढ़िए क्या है मामला

Jabalpur News: सदर में एक टाइम होगी पेयजल आपूर्ति, पढ़िए क्या है मामला

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। सदर बाजार व उससे लगे हुए सिविल एरिया में 23 से 28 फरवरी तक केवल सुबह के समय ही पेयजल आपूर्ति होगी। दरअसल, कैंट बोर्ड द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में टैगोर उद्यान स्थित पानी की टंकी से पेजयल आपूर्ति की जाती है।

कैंट बोर्ड इंजीनियरिंग विभाग के पलाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रक्रिया के तहत पानी की टंकियों की समय-समय पर साफ सफाई कराया जाना आवश्यक है। लिहाजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक पानी टंकी की सफाई व अन्य मेंटेनेंस कार्यो को किया जाना है। इसके चलते सदर बाजार व अन्य क्षेत्रों में सुबह एक पाली में ही पेयजल आपूर्ति होगी। शाम पाली में आपूर्ति बाधित रहेगी।