Jabalpur News: गौर नदी के पुराने रानी दुर्गावती- ब्रिटिश कालीन पुल के बीच बनेगा स्टॉप डेम, विधायक रोहाणी ने महापौर, निगम अध्यक्ष के साथ किया स्थल निरीक्षण

Jabalpur News: गौर नदी के पुराने रानी दुर्गावती- ब्रिटिश कालीन पुल के बीच बनेगा स्टॉप डेम, विधायक रोहाणी ने महापौर, निगम अध्यक्ष के साथ किया स्थल निरीक्षण

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गौर नदी के जल को सहजने के लिहाज से उसमें स्टॉप डेम बनाने की तैयारी है। गुरूवार को महापौर जगत बहादुर अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी,नगर निगम अध्यक्ष रिकूंज बिज,नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के साथ मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। जिसके बाद अब विस्तृत कार्ययोजना को तैयार किया जाएगा।

नगर निगम अध्यक्ष रिकूंज बिज ने बताया कि गौर नदी में गौरिया घाट में रानी दुर्गावती के शासन काल में एक पुल बनाया गया था, उसके बाद ब्रिटिशकाल में एक पुल बनाया गया था। वहीं 80 के दशक में शासन द्वारा एक पुल का निर्माण किया गया।

उक्त तीनों पुलों के बीच में एक स्थान ऐसा आता है,जहां स्टॉप डेम जैसा बनाया जा सकता है। इससे गौर नदी का पानी संजोया जा सकता है। जो गर्मी के दिनों में भूमिगत जल को बनाए रखने में मदद मिलती है।