Jabalpur News: ओएफके को ऑपरेटिव सोसाइटी मेंबर्स को देगी 10 फीसदी लाभांश, आमसभा में ध्वनिमत से लिया गया निर्णय
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। ओएफके को-ऑपरेटिव सोसायटी की आमसभा का गत दिवस आयोजन किया गया। जिसमें सचिव सतिन शर्मा ने सभी प्रत्यायुक्तों का स्वागत किया। वहीं अध्यक्ष वीरेन्द कुमार ने नई योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के बजट एवं आय व्यय का ब्यौरा विजय भावे द्वारा प्रस्तुत किया। जिसके बाद लाभांश पर चर्चा की गई।
चर्चा उपरांत सभी प्रत्यायुक्तों ने 10 फीसदी लाभांश के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया। सदस्यों के सुझाव एवं पत्रों का वाचन अनिल अग्रवाल ने किया। अन्य कोई विषय न होने से उपाध्यक्ष द्वव्य राजेंद्र मीना एवं सुनील पंडोले ने धन्यवाद के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर दीपक सैनी, प्रियंका सिंह, विमल महावर, खुशबु चक्रवर्ती, विजय सिंह एवं कामगार यूनियन व लेबर यूनियन के रूपेश पाठक,अर्णब दास गुप्ता, राजेद्र चढ़ारिया,अमित चौबे,पुष्पेंद्र सिंह, प्रेम सेन, सुकेश दुबे, हरिहर मीना, सीताराम सिलावट आदि उपस्थित थे।