Jabalpur Lokayukta News: पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा

Jabalpur Lokayukta News: पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर, नरसिंहपुर। जमीन के नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत की मांग करना पटवारी को भारी पड़ गया। जबलपुर लोकायुक्त ने सोमवार को दबिश देते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला गोटेगांव तहसील जिला नरसिंहपुर का है।

जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम पड़रिया निवासी संदीप कुमार पिता बलराम सिंह ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें आवेदक संदीप ने बताया कि उसकी मां ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर ,तहसील गोटेगांव में 29/ 4/26 को खरीदी थी।

जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपए की मांग कर है। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से 5000 रुपए की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद आज 1 जून को लोकायुक्त की टीम ने घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई को आवेदक से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।