Jabalpur Lokayukta News: घूस खोर पटवारी ट्रैप
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने सिवनी में छापा मार कार्यवाही करते हुए सीमांकन की पावती देने के बदले रिश्वत की मांग रहे पटवारी को रंगे हाथों ट्रैप किया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता भगतराम खरे द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई थी।
जिसमें बताया गया था कि उसकी पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा में खसरा no 627 में से 1/5 हिस्सा दिया था। जिसका सीमांकन कराने के बाद पावती देने के एवज में पटवारी महेंद्र बिसेन धपारा तहसील बरघाट द्वारा आवेदक से 6000 रुपए रिश्वत मांग की जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पटवारी को शासकीय कार्यालयीन कक्ष से रंगे हाथों घूस कि रकम लेते पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।