इंडी गठबंधन की डूब रही है नाव, सपा-कांग्रेस ले रहे झूठ का सहारा
Indi alliance's boat is sinking, SP-Congress are resorting to lies

प्रयागराज में विपक्षी दलों को पीएम मोदी ने लिया आड़े हाथ, बोले
एजेंसी, प्रयागराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और फूलपुर से प्रत्याशी प्रवीण पटेल को जिताने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि सपा शासन काल में इलाहाबाद में दिन दहाड़े गोली और बम चलते थे। व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे। आज भाजपा सरकार माफिया के महलों को ढहाकर वहां गरीबों के लिए मकान बनवा रही है। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में जाति देखकर नौकरी मिलती थी। यूपीपीएएसी का नाम बदलकर परिवार सर्विस कमीशन रख दिया गया था। सपा-कांग्रेस सरकार में प्रयागराज के साथ काफी भेदभाव किया गया था। वोट बैंक के लालच में यह लोग कुंभ की व्यवस्था ठीक तरीके से नहीं करते थे।
मोदी ने कहा कि चौबीस का चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर से बहेगी। पीएम ने करीब 22 मिनट तक भाषण दिया। राम मंदिर के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत तेजी से बदल रहा है। विश्व पटल पर भारती की पहचान अब एक्सप्रेस वे से होती है, इंफ्रास्ट्रक्चर से होती है। भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी लेने के लिए विदेशी भी लालायित हैं। भारत आज भारत दुनिया में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। यहां की टी-ट्वेंटी से दुनिया हैरान।
अलग है प्रयागराज का मिजाज
पीएम ने कहा कि प्रयागराज का मिजाज हर जगह से अलग है। यहां के लोग किसी से दबकर रहते हैं न किसी से डरकर रहते हैं। जो जिंदादिली मैने में प्रयागराज के लोगों में देखी है वह कम ही देखने को मिलती है। यही मिजाज आज के भारत का मिजाज है। भारत आज तेजी से बढ़ रहा है। हर देशवासी खुश है। सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को यह बात हजम नहीं हो रही है। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। इंडी गठबंधन का एजेंडा है कि वह सत्ता में आए तो कश्मीर से आर्टिकल 370 और सीएए खत्म कर देंगे।
कुंभ से ज्यादा वोट बैंक की चिंता
पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस को कुंभ से ज्यादा वोट बैंक की चिंता रहती है। इंडी गठबंधन वालों से विकास नहीं हो सकता। सपा-कांग्रेस के समय कुंभ में भगदड़ मच जाती थी। इनका सुशासन और हमारी आस्था से छत्तीस का रिश्ता है। सपा और कांग्रेस ने तुष्टीकरण का कंपटीशन होता था। इन लोगों ने राम मंदिर का बहिष्कार किया। यह लोग सत्ता में आए तो अगले साल होने वाले कुंभ को क्या अच्छे से होने देंगे।
सपा ने प्रतिभाओं को किया बर्बाद
प्रधानमंत्री ने युवाओं की नब्ज टटोलते हुए कहा कि प्रयागराज शिक्षा का बड़ा केंद्र। यहां के युवा कभी भूल नहीं सकते कि सपा कैसे उनके सपनों का सौदा करती थी। योग्यता की कद्र नहीं होती थी। किसी और की नौकरी किसी और को मिलती है। जाति देखकर नौकरी दी जाती थी। घूसखोरी चरम पर थी। यूपीपीएससी को परिवार सर्विस कमीशन बना दिया गया था। कितनी प्रतिभाओं का भविष्य बर्बाद कर कर दिया था।.इंडी की नाव डूब रही है। इनका सहारा झूठ ही है। संविधान को खतरा बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इंदिरा गांधी ने आपात काल लगाकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया। हाईकोर्ट ने उनके चुनाव को रद्द कर उनके चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगा दिया था।
'...तो नेहरूजी एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते
मोतिहारी (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी 'इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति और सनातन विरोधी सोच के साथ खड़ा है और चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही इन सभी को बड़ा झटका लगेगा। बिहार के पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'बाबा साहब आंबेडकर ना होते तो नेहरू जी एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। उन्होंने तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास एक ही वोट बैंक आज बचा है और वे उसे खुश करने के लिए एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर आपसे छीनकर 'वोट जिहाद वालों को देना चाहते हैं।
शाहजहां शेख को मुझे सौंप दो, 10 मिनट में हिसाब कर दूंगा: हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, मैं जब बंगाल आया तो मैं सबसे पहले संदेशखाली गया, वहां माताओं-बहनों ने जो बताया वह सुनकर दिल व्यथित हो गया। ये सब शाहजहां शेख जैसे गुंडे करते हैं अगर शेख शहाजहां जैसे गुंडे असम में होते तो मैं 10 मिनट में उसका हिसाब कर देता।
योगी बोले: सपा और कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुसी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सपा और कांग्रेस के नेताओं के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। सरकार बनने पर इंडी गठबंधन के लोग विरासत टैक्स के रूप में औरंगजेब का जजिया कर लोगों से वसूलेंगे।
न वोट डाला, न प्रचार किया...जयंत सिन्हा से बीजेपी ने मांगा जवाब
रांची। हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज नोटिस दिया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखने और वोट नहीं देने को लेकर पार्टी ने उन्हें तलब किया है।