कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार जनसभा कर रहे हैं। इसी दौरान लौटते समय उनके काफिले पर जानलेवा हमला हुआ।

कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार जनसभा कर रहे हैं। इसी दौरान लौटते समय उनके काफिले पर जानलेवा  हमला हुआ।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसका पहला चरण पूरा हो चुका है। साथ ही दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी दौरानगनीमत रही की प्रत्याशी की जान बाल बाल बची। वहीं, हमले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं काफी नाराजगी देखी गई।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार उतरे हुए है। बुधवार की रात (करीब 9:45बजे) उनके काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया।

अज्ञात व्यक्ति ने किया  पथराव 

चुनाव प्रचार से लौट रहे थे तब गुरु रूद्र कुमार नवागढ़ से लगे ग्राम झाल मे चुनाव प्रचार मे गए हूए थे। प्रचार के बाद वह अपने निजी वाहन से नवागढ़ वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनके गाड़ी मे अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर जानलेवा हमला किये जिससे गाड़ी की विंडो ग्लास छति ग्रस्त हो गए। घटना के बाद गनीमत यह रही की गुरु रूद्र कुमार बाल बाल बचे। घटना की जानकारी होते ही कोंग्रेसी समर्थकों मे भारी नाराजगी देखी गई। प्रत्याशी के समर्थको नें नवागढ़ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत कर अज्ञात लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।