Jabalpur News: सिविल लाइन में वकील-आरक्षक विवाद मामले में अधिवक्ता संघ पहुंचा एसपी आफिस
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। पिछले दिनों सिविल लाइन में बच्चों के विवाद को लेकर आपस में जा भिड़े आरक्षक और वकील का विवाद ने तूल पकड़ लिया है।घटना के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई और समझौते का दबाव बनाया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर पुलिस अपने ही कर्मचारियों को बचाएगी, तो आम जनता का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ जाएगा।
वहीं शिकायतकर्ता वकील पंकज शर्मा ने दावा किया है कि उनके पास घटना से जुड़े वीडियो सबूत भी मौजूद हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता पंकज शर्मा ने मदन महल थाने में पदस्थ आरक्षक साकेत तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं का ज्ञापन मिल चुका है और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एक अन्य मामले में भी जांच जारी है, जिसमें एक युवती ने एक वकील पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DXEXJMhkR5_/?igsh=MWdkazAzMDhhMm8wYw==