आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जिले के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुडारी उमरिया में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर, एक सिलेंडर और 5 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुडारी उमरिया निवासी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा (उम्र 54 वर्ष, पिता खुमानी लाल विश्वकर्मा) ने 23 नवंबर को दोपहर 3:52 बजे बरेला थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शिकायत में बताया गया कि 22 नवंबर की रात 10 बजे से 23 नवंबर की सुबह 10 बजे के बीच प्रार्थी और उनकी पत्नी अंजना विश्वकर्मा घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से सोने-चांदी के जेवर (हार, कान की बाली, पायल आदि), एक गैस सिलेंडर, 5,000 रुपये नकद और अन्य सामान ले गए हैं। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है।
बरेला पुलिस ने मामले में एफआईआर क्रमांक 0720 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। विवेचना उप निरीक्षक (SI) शशिकला उइके को सौंपी गई है।
Continue With Google
Comments (0)