FaviconArya Samay
Arya SamayBhopal, Madhya Pradesh
Oct 27, 2026
जबलपुर समाचार

Jabalpur News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन; बीकानेर वाला स्वीट्स में मिली गंदगी, बिलहरी के कारखाने में फफूंद लगी सामग्री

आर्य समय संवाददाता,(दीपक पंजवानी) जबलपुर। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हरकत में आ गई है। मंगलवार 27 अक्टूबर को कलेक्टर के सख्त निर्देशों और एसडीएम गगन बिसेन के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कई जगह भारी अनियमितताएं और अस्वच्छता पाई गई, जिस पर प्रशासनिक टीम ने सख्त कदम उठाए। बीकानेर वाला स्वीट्स के किचन में गंदगी, दिल्ली से आ...

swipe up for more
aryasamay.com
Share
Arya SamayBhopal, Madhya Pradesh
Oct 27, 2026
जबलपुर समाचार

Jabalpur News: रांझी आजाद नगर में खूनी संघर्ष करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस 

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। थाना रांझी क्षेत्र के आजाद नगर, गोकलपुर में देवी मंदिर के भंडारे के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या संबंधी धारा 103(1) जोड़ते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विवादित बालक (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों का जुलूस भी निकाला। गाड़ी तेज निकालने की बात पर शुरू हुआ विवाद घटना 25 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे की है, जब गोकलपुर स्थित देवी मंदिर में भंडारे का...

swipe up for more
aryasamay.com
Share
Arya SamayBhopal, Madhya Pradesh
Oct 25, 2026
जबलपुर समाचार

Jabalpur News: रामपुर चौक पर स्वागत मंचों पर विद्युत सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी, बिजली कनेक्शन काटे गए

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर के रामपुर चौक के समीप पड़ाव वाली माता महाकाली के स्वागत के लिए बनाए गए मंचों पर विद्युत सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी का मामला सामने आया है। यहाँ स्वागत मंचों और पंडालों के पीछे खुले और कटे-फटे तारों के जरिए लाइटिंग की जा रही थी तथा डीजे संचालित किए जा रहे थे।    बड़ी दुर्घटना का टला खतरा आम लोगों और वाहनों की निरंतर आवाजाही के बीच खुले तारों में आ रहे करंट के कारण किसी भी समय गंभीर हादसा होने की पूरी संभावना थी। पंडाल के आसपास और भंडारे के आयोजन स्थल के पास...

swipe up for more
aryasamay.com
Share
Arya SamayBhopal, Madhya Pradesh
Oct 25, 2026
जबलपुर समाचार

Jabalpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, भतीजा गंभीर

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मांडवा बस्ती में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर बैनर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 12 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।    बैनर निकालते समय हुआ हादसा पुलिस प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांडवा बस्ती टेंडर-2 के अंतर्गत निवास...

swipe up for more
aryasamay.com
Share
Arya SamayBhopal, Madhya Pradesh
Oct 25, 2026
जबलपुर समाचार

Jabalpur News: बरेला में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पेंडेंट झपटा, जांच में जुटी पुलिस

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर में राह चलती महिलाओं को निशाना बनाने वाले चेन स्नेचरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जबलपुर-मंडला रोड का है, जहां एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के पेंडेंट की झपटमारी की घटना को अंजाम दिया है।    मामले की जानकारी देते हुए  बरेला थाना प्रभारी ने बताया कि उदयपुर की रहने वाली संगीता झारिया जबलपुर से मंडला जा रही थीं। शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच, जब वह नागाघाटी के पास मंगलायतन यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचीं, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां आए।...

Arya Samay