आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा गाजीनगर में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर मानवीय सहायता प्रदान की गई। संगठन की ओर से सभी प्रभावित परिवारों को दो माह का राशन वितरित किया गया, ताकि कठिन परिस्थितियों में गुजर-बसर कर रहे गरीब परिवारों को कुछ राहत मिल सके।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के घरों की स्थिति का जायजा लिया। घरों में आग लगने के बाद परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं चिंताजनक पाई गई। कई परिवारों के सामने दोबारा अपना घर बसाने और सामान्य जीवन शुरू करने की बड़ी चुनौती है।
संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी ने कहा कि संगठन इन परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र भेजकर प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान करने की मांग की जाएगी, जिससे पीड़ित परिवार अपना घर दोबारा बनाकर सम्मानपूर्वक एवं व्यवस्थित जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इस कठिन समय में इन परिवारों के साथ खड़े रहना हम सभी का सामाजिक एवं मानवीय दायित्व है।
इस सेवा कार्य में संगठन अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी, महिला विंग प्रमुख एडवोकेट भावना निगम, एडवोकेट आशीष त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक जैन, कमरूल इस्लाम खान, एड सचिन खत्री,राशिद खान, तालिब हुसैन, आरिफ खान,फैज अली सहित संगठन के अन्य साथी उपस्थित रहे। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों को उचित सहायता एवं मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन और शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
Continue With Google
Comments (0)