आर्य समय संवाददाता जबलपुर। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कलेक्टर दीपक सक्सेना से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव राहुल यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता राहुल रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश में फर्जी जाति प्रमाणों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वालों की अभी तक कोई भी जांच और कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। यही हाल जबलपुर संस्कारधानी में भी हो सकता है कि यहां पर कितने लोगों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र और विकलांग सर्टिफिकेट बनकर नौकरी कर रहे होंगे। लिहाजा उक्त प्रकरणों जांच होनी चाहिए।

एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को बताया कि मध्यप्रदेश में छात्रों की स्कॉलरशिप काफी समय से रुकी हुई है‌। समय पर स्कॉलर शिप ना आने के कारण छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जबलपुर शहर में कॉलेज, स्कूल ,कोचिंग में सेफ्टी जोन की जांच की जाए। जबलपुर शहर में जितने भी कॉलेज कागजी रूप में चल रहे हैं,उनकी तत्काल जांच की जाए।

पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। छात्र संघ चुनाव न होने के कारण छात्र उभर के नहीं आ पा रहे। इसलिए मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस शास्त्र में छात्र संघ चुनाव की कराया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान  करण तामसेतवार,अभय ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष  साहिल पटेल, आलोक पाठक, साहिल खान, दीपांशु पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।