आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर तलवार और चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में युवक के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
शक्तिनगर जाते समय रास्ते में घेरा
पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय अयान नाथानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 नवंबर की रात करीब 1 बजे गोविंदा नाथानी उर्फ गोलू (बड़े पापा) शक्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किरण निषाद के घर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ वार
आरोप है कि जब गोविंदा नाथानी ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। सोनू निषाद ने तलवार से तथा बेटू निषाद और किरण निषाद ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल गोविंदा के सिर, चेहरे, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आईं।
निजी अस्पताल में उपचार जारी, आरोपियों की तलाश
घटना के बाद घायल को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयनगर स्थित स्वास्तिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। घमापुर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 296(ए) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Continue With Google
Comments (0)