आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। हिमालय की वादियों से टकराकर आ रहीं बर्फीली हवाओं ने जबलपुर सहित पूरे प्रदेश को जकड़ लिया है। बीते 9 दिनों से तापमान लगातार 4 से 6 के बीच झूल रहा है। स्थानीय मौसम वेधशाला में आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से 4 डिसे कम रहा। मौसम वेधशाला के आंकड़े बता रहे हैं कि, बीते 15 सालों के दौरान आज तक दिसंबर में इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी।
स्थानीय मौसम वेधशाल से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सूर्योदय के समय शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे उतर गया था, जबकि इसके ठीक एक दिन पहले 10 दिसंबर तक पारा 12 डिग्री के ऊपर चल रहा था।
11 दिसंबर को धड़ाम हुआ पारा आज तक ऊपर नहीं चढ़ सका है। इसके बाद क्रमश: गिरने का क्रम जारी रहा। 15 दिसंबर को 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का अब तक का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया था।गत वर्ष आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 24.7 डिसे और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
Continue With Google
Comments (0)